प्रदेश के साथ पूरे देश में मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मुख्तार का इलाज है। इसी बीच, इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सदर विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने एक बयान जारी करते हुए मुख्तार के स्वास्थ्य को लेकर एक्टिंग करार दिया। अशोक सिंह ने एक चैनल से बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मुख्तार अंसारी के बीमार होने की जानकारी मिली।