फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में मऊ को छह विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा, VIDEO

नगर स्थित मैदान पर आयोजित द्विपक्षीय सीरीज के चौथे मुकाबले में अयोध्या ने मऊ को 6 विकेटों से हरा कर सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया। सोमवार की सुबह टॉस जीतकर मऊ के कप्तान ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम को आज भी निराशा हाथ लगी। ओपनर श्रेयांश 0 के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं बल्लेबाज अन्नू ने 13 रन,आर्यन प्रजापति ने 18 रन , अथर्व चतुर्वेदी ने 44 रन ,आर्यन चौरसिया ने 20 रन ,वैभव तिवारी ने 11 रन ,सौरभ चौहान के 16 रन बनाया। जिससे 36.5 ओवरों में पूरी टीम 182 रन पर ऑल आउट हो गई। अयोध्या की तरफ से गेंदबाजी में चिराग़,अथर्व ठाकुर 3-3 विकेट, आयुष्मान पटेल ने 2 विकेट ,ईशान खान को 1 विकेट मिला। 183 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी अयोध्या टीम ने बहुत ही शानदार शुरुआत किया। दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अथर्व ठाकुर ने 52 रन,आयुष मौर्य ने 55 रन बनाकर जीत की नींव शुरू में ही रख दी। उनके आउट होने के बाद आयुष्मान पटेल ने 15 रन,पार्थ सिंह ने 12 रन ,ईशान खान ने 13 रन का योगदान देकर मैच जीत लिया।इसके साथ ही 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। मऊ गेंदबाज आर्यन चौरसिया को 3 विकेट ,अर्पित को 1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच अथर्व ठाकुर,बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आयुष मौर्य,बेस्ट बॉलर आर्यन चौरसिया रहे। मैच में अंपायर यश और प्रवीण चौरसिया रहे। जबकि स्कोरिंग आदर्श जायसवाल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें