फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हजरत अली अकबर की याद में अंजुमनों ने की नौहाख्वानी

मऊ जिले की घोसी नगर के बड़ागांव मे शुक्रवार की रात सहने जाफरी के पास कर्बला के जवान शहीद हजरत अली अकबर कि याद में शब्बेदारी का आयोजन किया गया। बड़ागांव की अंजुमनो के साथ कोपागंज, फैजाबाद और मुबारकपुर, आजमगढ़ कि अंजुमन ने भी नौहा पढ़ के कर्बला के शहीदों को श्रद्धाजंलि पेश की। इस अवसर पर तकरीर करते हुए मौलना शैफ आब्दी ने हज़रत अली अकबर के 18 साल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दीन के लिए कुर्बानी देने वाला बताया। तक़रीर के बाद नौहा व मातम का दौर शुरू हुआ। एक एक करके अंजुमनों ने नोहा पढ़ा। अंजुमन तंज़ीमल हुसैनी, अंजुमन मासूमियां क़दीम, दस्ता ए मासूमियां, अंजुमन मासूमियां, अंजुमन हुसैनी मिशन, अंजुमन मासूमियां रजिस्टर्ड, अंजुमन इमामिया, अंजुमन कमरे बनी हाशिम मुबारकपुर ने दर्द भरे नौहे पढ़े। नोहा सुनकर उपस्थित अज़ादारों कि आंखे नम हो गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें