फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में आप का अल्टीमेटम, 45 दिन भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करेंगे तो होगा अनशन

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 04:59 PM IST

आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को घोसी तहसील में घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग के संबंध में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि घोसी तहसील के आम आदमी पार्टी मऊ के ज़िला महासचिव से जमीन नापी करने के लिए घूस मांगा जा रहा है, तो अन्य आम जनता के साथ क्या होता होगा। तहसील के लेखपाल व कानूनगो कहते है कि पैसा देंगे तो नापी होगी नहीं तो नहीं होगी। कहा कि घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार घोसी तहसील से समाप्त नहीं होगा तो सभी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मनरेगा में भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीबों के साथ कई जगहों पर कोटेदार अनाज कम दिया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से 45 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद सुधार नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आमरण अनशन करेगी। ज़िला महासचिव एके सहाय ने कहा कि भी तो हमलोगों ने अंगड़ाई लिया है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जान भी जाए तो परवाह नहीं है। हम लोग मिलकर इसको समाप्त करेगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें