फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में युवक की हत्या, होली से पूर्व हुई इस वारदात से परिजनों में मचा कोहराम

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 01:52 PM IST

मथुरा की छाता कोतवाली के गांव रनवारी में होली से पहले युवक की हत्या कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। गांव रनवारी में सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेतों पर पानी देखने गए भारतपाल और पप्पू पुत्र हरिराम उम्र करीब 32 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई कल्लू पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई भारतपाल खेतों पर पानी को देखने के लिए गया था, तभी गांव के ही रहने वाले कुमारपाल, शेरो, ईश्वर पुत्र गिरिराज निवासी रनवारी ने किसी रंजिश को लेकर उसमें दो गोली मार दी। गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें