मथुरा रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टीन शेड में मंगलवार सुबह 8:30 बजे युवक और युवती ने एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनके मुंह से झाग निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।