मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब 80 लोग घायल हैं, जिनका अपचार चल रहा है। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचीं। वहां से वे 100 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उनका हाल जानने पहुंची।