मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब 80 लोग घायल हैं, जिनका अपचार चल रहा है। वहीं हादसे में मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।