फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कटरा बाजार फाटक बंद करने पर जारी विरोध...महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन, रेल मंत्री को खून से लिखा पत्र

अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 04:40 PM IST

मथुरा के राया में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कटरा बाजार फाटक को बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को महिलाओं ने भी एकजुट रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, समाजसेवी भूपेश अग्रवाल, अंकुर देवा प्रधान, अमित गोयल आदि महिला-पुरुषों ने खून से रेल मंत्री को पत्र लिखा। वहीं इस मामले में संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे डीआरएम बीना सिन्हा से मुलाकात की। फाटक बंद के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। डीआरएम ने 26 सितंबर को राया आने के बाद समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोनिया अग्रवाल, सभासद रुक्मणी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, निरमा अग्रवाल, भूरी देवी आदि माैजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें