फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी काॅरिडोर का समर्थन...मंडलायुक्त व डीएम को सौंपी 251 राधे नाम की ईंटें, निकाली रैली

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों ने राधा नाम लिखी 251 ईंटें भेंट की। साथ ही विशाल रैली निकालकर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को कॉरिडोर निर्माण का समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान मिशन शक्ति समूह, भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग, मिशन स्माइल सिंधी महिला सभा, परिंदे फाउंडेशन, जीवन आनंद फाउंडेशन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। महिलाओं ने कचहरी रोड पर विशाल रैली निकालकर कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया और जमकर बांकेबिहारी के जयकारे लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें