कृष्ण की अनन्य भक्त, मशहूर अदाकारा व सांसद हेमा मालिनी यदि यह कहें कि वह बांके बिहारी के मंदिर में दर्शन करने नहीं जाती हैं, इससे घबराती हैं, तो यह सुनने में अजीब लगेगा। लेकिन यह सच है और उन्होंने यह स्वयं कहा है। हेमा मालिनी ने वृंदावन में कॉरिडोर बनने का खुलकर समर्थन किया।