राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचीं। इस दाैरान पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोक दिया। राष्ट्रपति के इस्काॅन मंदिर पहुंचने के बाद जैसे ही पुलिस ने रोके गए श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी। यकायक ही तेज बरसात के कारण लोगों ने इधर-उधर दौड़ लगाना शुरू कर दी। कोई दुकान की टीन के नीचे खड़ा हो गया तो कोई होटलों में खड़े होकर खुद को भीगने से बचाने लगा।