फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली कटाैती के खिलाफ ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया प्रदर्शन

मथुरा के छाता में बिजली कटाैती के विरोध में धरना शुक्रवार रात ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त कर दिया। धरना खत्म होते ही पूरी रात क्षेत्र की बिजली गुल रही, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण नारेबाजी के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन पर कार्रवाई की बात कही। उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें