फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होमगार्ड को गोली मारने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा के नाैहझील थाना क्षेत्र में बीती बुधवार रात होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई सोमवार सुबह लगभग 6 बजे ड्यूटी के बाद घर से कसरत करने मिट्ठोली बंबा पर गए होमगार्ड कृष्ण कुमार निवासी अवाखेड़ा को बदमाशों ने पेट में गोली मार दी थी। घायल होमगार्ड का एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज जारी है। होमगार्ड के चाचा कुशलपाल ने चार नामजदों जगदीश निवासी मिट्ठोली, वंश व शिवम चौधरी निवासी बाजना, मनीष चौधरी निवासी जरैलिया और 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें