फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस नहीं सुन रही...एक दिन की सीओ बनीं 10वीं की छात्रा के पास पहुंची पीड़िता, छात्रा ने दिए ये आदेश

मथुरा के महावन में नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन नारी शक्ति फेस-5 के में बुधवार को तहसील महावन में आचार्य चोबसिंह इंटर कालेज खिलोनी बल्देव से कक्षा 10वीं की स्काउट गाईड छात्रा दुर्गेश सिकरवार को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी महावन बनाया गया। इसी दौरान वहां शिकायत करने पहुंची नगला बक्सा विसावर निवासी सत्यवती देवी ने बताया कि हमारा खेत मौजा झरोटा में स्थित है ,जिसका कुरा बंटवारा हो चुका है। हम अपने खेत की बुवाई की लिए खेत को जोतना पहुंचे तो वहां मौजूद तेज सिंह, दिगंबर, टीकम ने हमको गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी और हमें वहां से भगा दिया, जिसकी शिकायत थाना बलदेव में दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्राधिकार बनी छात्रा ने पीड़ित की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना निरीक्षक बलदेव को अवगत कराया और तत्काल इस समस्या का समाधान करने को कहा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें