फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वृंदावन के पास मालगाड़ी के 26 डिब्बे डिरेल

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 08:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की रात मालगाड़ी के 26 डिब्बे डिरेल होने के बाद आगरा दिल्ली रुट पर ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे। ट्रेन कब आएगी यह देखने के लिए बार-बार मोबाइल ऐप चेक करते रहे। वृंदावन अझई रोड पर मालगाड़ी डिरेल होने के बाद मथुरा जंक्शन पर मौजूद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। काफी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे। ट्रेन न आने से यात्रियों में भारी परेशानी नजर आई। ट्रेन कब आएगी। यह जानने के लिए यात्री बार-बार मोबाइल ऐप चेक करते रहे। जिन यात्रियों को ट्रेन डिरेलमेंट होने की जानकारी मिली। वो ट्रेन के बजाय बस से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्टेशन से निकल गए। हालातो से यात्री बेहद परेशान नजर आए खास तौर पर महिलाएं और बुजुर्ग बच्चों में सबसे ज्यादा दिक्कत नजर आई। ट्रेन आने से परेशान यात्री प्लेटफार्म पर ही चादर बिछाकर सो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें