आगरा के थाना हरीपर्वत के खंदारी क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा हो गया। लोग दीवार बनाने का विरोध कर रहे हैं। माैके पर पुलिस पहुंच गई। पथराव की भी सूचना है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। लोगों का कहना है कि दीवार लगाकर मंदिर जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। वह मंदिर तक भी नहीं जा पा रहे हैं।