फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर...फिर दुकानों में जा घुसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:55 PM IST

मथुरा–गोवर्धन मार्ग स्थित राधाकुंड बाईपास पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर ने कार को चपेट में ले लिया। इसके बाद सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। कार में सवार लोग मथुरा में एक शादी समारोह से लौटकर अपने गांव पाडल जा रहे थे। राधाकुंड बाईपास के समीप अचानक डंपर ने नियंत्रण खो दिया और सामने से कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पाडल निवासी सचिन, ओंकार और जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर कार को टक्कर मारते हुए छगनलाल सैनी की दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बाईपास पर ब्रेकर न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें