फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन के विवाद में चले ईंट–पत्थर, लाठी-डंडों से किया प्रहार

अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 01:13 PM IST

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गोसना में जमीन विवाद में चाचा-भतीजे में ईंट-पत्थर चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे। इससे कई लोग चोटिल हो गए। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विदेश त्यागी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें