फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नंदगांव-बृजवारी मार्ग पर छाएगी हरियाली, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे जाएंगे पौधे

Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 01:31 PM IST

मथुरा के नंदगांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नंदगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण शुरू किया गया। अभियान के अंतर्गत कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में कुल एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने आम का पौधा रोपकर की। अभियान के तहत ऐतिहासिक बृजवारी मार्ग पर नंदगांव रजबहा तक सड़क के दोनों ओर प्रत्येक 10 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भूरे का थोक, ज्ञान थोक, छाजू थोक, दिवाका थोक सहित कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अक्रूर जी के साथ इसी बृजवारी मार्ग से मथुरा गए थे, इसलिए इस मार्ग का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बृजवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए बैठने हेतु बेंच भी लगाई जाएंगी। पौधरोपण अभियान में ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अजय चंद, हुकम सिंह, रजनीकांत सहित पंचायत कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें