मथुरा में फरह के फतिहा पुल ट्रैवलर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की माैत हो गई, वहीं 24 लोग घायल हो गए। सभी घायल हुगली, पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं। ट्रैवलर आगरा से वृंदावन की ओर जा रही थी। इसमें हुगली, पश्चिम बंगाल के 24 यात्री सवार थे। मथुरा के फरह में फतिहा पुल से गुजरने के दाैरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैवलर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।