गांव जाबरा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मेन चौराहे पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग और देखते देखते ही ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जल गया जिसके चलते सैकड़ो घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बीती देर रात को गांव जाबरा में मेन चौराहा पर रखा 165 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते धूं धूं कर जल गया और बाद में आग की लपेटे तेज हो गई जिसके चलते ट्रांसफार्मर के आसपास के घरों के लोग बाहर आ गए और बिजली विभाग को सूचना दी लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा और दमकल को मौके पर बुलाया और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण अशोक चौधरी में बताया की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस ट्रांसफार्मर में आग लगी है,क्योंकि अधिक लोड होने से कई बार लाइनमैन और अधिकारियों को सूचना दी थी लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।