फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल को पुनः संचालित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है

मथुरा। छाता शुगर मिल को पुनः संचालित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्पष्ट किया है कि आगामी सितंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। अगले पेराई सत्र (गन्ने की अगली फसल आने) तक यह मल्टी-फीड कॉम्प्लेक्स पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में पार्टी के मंडल अध्यक्षों तथा वर्ष 2012 से मिल चालू कराने के लिए प्रयासरत 'शुगर मिल संघर्ष समिति' के प्रतिनिधियों (चंद्रपाल एडवोकेट, भगवत पांडे, भीमसेन शर्मा आदि) ने कैबिनेट मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर चीनी मिलें साल में केवल 5 महीने ही चल पाती हैं, जिससे वे लगातार घाटे में रहती हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नया मॉडल तैयार कराया है। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट में 10,000 क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की पेराई होगी। जब तक किसानों का गन्ना उपलब्ध रहेगा, मिल गन्ने से चलेगी। इसके बाद इसे मक्का और धान (चावल) से संचालित किया जाएगा। इस तरह यह प्लांट पूरे 12 महीने चालू रहेगा, जिससे मिल भी मुनाफे में रहेगी और युवाओं को सालभर रोजगार मिलेगा। 3 साल अटका रहा प्रोजेक्ट 240 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद देरी के सवाल पर मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां और सुझाव लेने थे। इसके अलावा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 3 से 4 बार टेंडर आमंत्रित किए गए। तकनीकी औपचारिकताओं के कारण निर्माण शुरू होने में समय लगा। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पूर्व सैनिक (साहूकार सिंह व अन्य साथी) जो पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे थे, मुझसे मिलने आए थे। मैंने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सितंबर में मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। अगले साल फसल आने तक मिल चालू हो जाएगी। मेरे आश्वासन के बाद सभी संतुष्ट होकर लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें