मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की कृष्णापुरम कॉलोनी में धतूरा तोड़ने गई किशोरी को सांप ने डस लिया। 15 दिन के अंदर ही सांप ने दूसरी बार किशोरी को डसा। रविवार को दूसरी बार डसने के बाद किशोरी की मौत हो गई। उधर, परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।रविवार की सुबह कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी प्रेमचंद की पुत्री तन्नू अग्रवाल (17) रविवार को घर के पास ही खाली पड़े प्लाट में धतूरा तोड़ने के लिए गई थी। सोमवार को जलाभिषेक के दौरान धतूरा महादेव को अर्पित करना था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसने घर आकर परिजन को बताया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।