मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित भरतपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, यहां चिकित्सकों ने मामा को मृत घोषित कर दिया, जबकि भांजे को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को नरहौली गांव के समीप दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां छोटी कोसी निवासी देवजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार बबलू और इंद्रजीत घायल हो गए। मृतक और घायल आपस में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने परिजन को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।