फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटे बने श्रवण कुमार, 92 साल की मां को डोली में लिटाकर लगवा रहे ब्रज चाैरासी कोस की परिक्रमा

कलयुग में जहां बच्चों के लिए मां-बाप बोझ बन जाते है। उन्हें वृद्धाश्रम का रास्ता दिखा दिया जाता है। वहीं, मथुरा में ब्रज चाैरासी कोस परिक्रमा में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। बेटा अपनी मां को खटिया से तैयार डोली में परिक्रमा लगवा रहा है। हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत के रहने वाले रामेश्वर सिंह अपनी 92 साल की मां किरन देवी की इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें डोली में बैठाकर पूरे परिवार के साथ परिक्रमा लगवा रहे है। मां भी हाथ उठाकर अपने बच्चों को आशीर्वाद दे रही है। रामेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी मां का सपना है कि वह पूरे परिवार के सदस्यों के साथ ब्रज चाैरासी कोस की परिक्रमा लगाएं। मां को उठने-बैठने में दिक्कत होती है। इसलिए उन्होंने उनके लिए खटिया की डोली तैयार कर और पूरे परिवार के साथ 18 मई की शाम करीब 8 बजे राया से परिक्रमा शुरू की। पौत्र विशाल का कहना है कि वह लोग मां को रास्ते में आने वाले ब्रज के तीर्थ स्थलों के दर्शन भी करा रहे है। मां की इच्छा के अनुसार उनके साथ बहू नीतेश देवी, आशा देवी, पौत्र कालीचरन, अंकित, सूरज, विजय, कन्हैया, हिमांशु, अजीत, आकाश, शिवम सहित 21 लोग परिक्रमा लगा रहे है। बृहस्पतिवार को सौंख पहुंचने पर पुत्र रामेश्वर सिंह ने बताया कि मेरी मां पूर्व में चार बार ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा अकेले दे चुकी हैं। लेकिन मां की उम्र अधिक होने पर और उनके कहे के अनुसार पूरे परिवार के साथ पहली बार ही आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें