मथुरा में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे बार कार्यालय में दिनभर चहल-पहल बनी रही। प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल करते रहे। बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त किए। सचिव ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए एक, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए दो तथा ऑडीटर पद के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन अच्छी संख्या में नामांकन हुए हैं। सचिव ने बताया कि सात जनवरी तक नामांकन होंगे, 8 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 9 को नाम वापसी होगी। वहीं 15 को प्रत्याशी का परिचय व वार्षिक आय व्यय का हिसाब दिया जाएगा। 16 जनवरी को मतदान सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 17 को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान बार उपाध्यक्ष बीपी गौतम, संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा, ऑडीटर यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गोला आदि मौजूद रहे।