फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के इन गांवों में साइबर अपराधियों की तलाश...पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन संदिग्धों को पकड़ा

मथुरा में एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने रविवार को रेड जोन में आने वाले गोवर्धन के गांव देवसेरस में साइबर अपराधियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि साइबर अपराध के लिए उनके सर्किल के पांच थानों के 8 गांव रेड जोन में आते हैं। अधिकांश साइबर अपराध की गतिविधि इन्हीं गांवों से होती है। इसलिए रविवार को सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी मगोर्रा अंकुर गौतम समेत 6 थानों के फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ गोवर्धन के गांव देवसेरस पहुंच गए। गांव में उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी तलाश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें