फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुलाब देकर स्वच्छता का संदेश, अतिक्रमण पर जुर्माना; उपजिलाधिकारी ने की ये अपील

Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 02:54 PM IST

कोसीकलां। नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए मंगलवार को रैली निकालकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में नगरवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इस दौरान लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर सफाई, अतिक्रमण के प्रति जागरूक किया। अक्रिमणकारियों को गुलाब का फूल देकर 10 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम/अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने नागरिकों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक को अहम बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों, और अन्य संगठनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नगर पालिका ने दोहराया कि नगर को देश का सबसे स्वच्छ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। लेखाकार योगेंद्र शर्मा ने बताया कि रैली के दौरान अतिक्रमणकारियों को गुलाब का फूल देकर अतिक्रमण न करने का आह्वान किया। रैली के दौरान 10 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें