फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचला...चचेरी बहनों की शादी से एक दिन पहले मासूम की माैत

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Dec 2025 06:03 PM IST

मथुरा के सौंख में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचल दिया। इससे बच्ची की माैके पर ही माैत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। स्कूल वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी विनोद की बेटी तपस्या बुधवार की करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक स्कूल वाहन ने बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्ची स्कूल वाहन के नीचे आ गई। परिजन आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक तपस्या की चचेरी बहन भावना और दामिनी की बृहस्पतिवार को शादी थी। घर में शादी की रस्में निभाई जा रहीं थीं। घटना से शादी वाले घर में चीखपुकार मच गई। खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की मां आरती देवी सहित बहन तमन्ना कुमारी, तानिया कुमारी, भाई निशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल वाहन से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कूल वाहन को कब्जे में लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें