मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान नृत्य कर रहे कलाकरों के साथ नृत्य किया। उन्होंने शोले का गीत 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं' सुनाया। तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। शनिवार को संसदीय क्षेत्र पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने होली मिवलन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने फूलों की होली खेली। साथ ही अपनी आवाज में मशहूर फिल्म शोले के गीत-'होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं' सुनाकर समां बांध दिया।