फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहस्त्रचंडी महायज्ञ...21 कुंडों में 84 दंपतियों ने दीं वैदिक विधि-विधान से आहुतियां

कोसीकलां के गांव कामर स्थित श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम में आयोजित 21 कुंडात्मक नवदिवसीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिरस में सराबोर रहा। यज्ञस्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे परिवेश को दिव्यता से भर दिया। आश्रम के महंत बलरामदास के सानिध्य में स्थापित 21 कुंडों में 84 दंपती वैदिक विधि-विधान से निरंतर आहुतियां दे रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दो घंटे तक चले मंथन पाठ से हुई। इसके बाद 35 आचार्यों ने शास्त्रोक्त विधि से श्लोकों का पाठ करते हुए यज्ञ कर्म संपन्न कराया। शाम को वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन किया गया। महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संत फक्कड़ रामदास, रामशरण दास सहित अनेक साधु-संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें