फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में राजस्व अधिवक्ताओं का हंगामा... भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम से नोकझोंक

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 01:54 PM IST

मथुरा की तहसीलों में भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के कब्ज़े का गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने मंगलवा को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओ को शांत करने आए एसडीएम सदर अभिनव जैन से भी नोकझोंक हो गई। जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन में, राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने कहा है कि तहसील सदर, महावन, गोवर्धन और मांट में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इन तहसीलों में न्यायालयों की न्यायिक प्रक्रिया, कार्यशैली और निर्णयों पर भू-माफियाओं व कुछ विशेष समूहों का कब्ज़ा हो गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मुकदमों का निर्णय, तारीखें और न्यायिक प्रक्रिया भी उन्हीं के अनुसार प्रभावित हो रही हैं, जिससे वकीलों के लिए स्वतंत्र रूप से न्यायिक कार्य करना असंभव हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें