मथुरा के कोसीकलां में स्वतंत्रता सेनानी एवं ब्रज भाषा के लोक कवि स्व. बाबा पंडित राम प्रसाद पुजारी की रचना समग्र रचनावली पुस्तक का लोकार्पण कमला नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, केडी मेडिकल चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र चौहान एवं शिक्षाविद् डॉ. एलपी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बाबा पंडित राम प्रसाद पुजारी न केवल एक प्रखर कवि थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी और समाज में लोक जागरण के प्रेरक भी थे। उनकी रचनाएं आज भी ब्रज की मिट्टी की सुगंध और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत हैं। डॉ. एलपी शर्मा ने कहा कि बाबा पुजारी का साहित्य लोक संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण है। डाॅ. तारा शर्मा, विवेक शर्मा, आनंद शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशनलाल सौखिंया, आरएन भारद्वाज, जेपी मिश्रा, डाॅ. पवन शर्मा, तरुण सेठ, विष्णु शर्मा आदि माैजूद रहे।