फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूमधाम से निकाली रामबरात...झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह किया गया स्वागत

मथुरा के साैंख में श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। इसमें कस्बावासी बराती बने। इसमें आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर मस्त होकर लोगों ने जमकर नृत्य किया। रविवार को कस्बा के विभिन्न मार्गों से रामबारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर मस्त होकर लोगों ने जमकर नृत्य किया। जनक जी के दरवाजे पर बारात पहुंचने पर बारात की अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। रामबारात का शुभारंभ संरक्षक कपूर चंद राठिया व अध्यक्ष संजय बंसल ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। बारात का जगह जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी हरीश चौधरी मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर उप संरक्षक गिरधारी लाल सिंघल, महामंत्री भरत सिंह, व्यवस्थापक नीरज शर्मा,  जुगलकिशोर गोयल, जीएस सतानंद शर्मा, सुनील वर्मा आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें