फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण की जीवन गाथा को मंच पर किया प्रस्तुत, वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का किया मंचन

अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में गांव धमसींगा में गोप कुमार गोशाला में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार रात आयोजन में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण शास्त्री वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवन गाथा को मंच पर सजीव कर दिया, जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रासलीला देखने पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश सौचचाया, गोविंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रासलीला की शुरुआत कृष्ण जन्म की पूर्व कथा से हुई, जिसमें कलाकारों ने कंस के अत्याचार, वासुदेव देवकी की पीड़ा और कृष्ण के जन्म का भावनात्मक चित्रण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें