फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस्कॉन मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रिमझिम बारिश के बीच भव्य स्वागत

कान्हा की नगरी मथुरा में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्वप्रथम वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए शाम 6:36 पर पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचते ही मौसम का रुख अचानक से बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस्कॉन मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश कर रहीं थीं तभी अचानक से बारिश होनी शुरू हो गई। इस्काॅन मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति इस्कॉन मंदिर की आरती में भाग लेने के बाद प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें