फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बांके बिहारी के दर्शन, कन्नौज के इत्र से किया देहरी पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत बांके बिहारी मंदिर में हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने स्वागत किया। विजय कृष्ण गोस्वामी उन्हें मंदिर में ले गए। मंदिर में सेवायत गौरव गोस्वामी, फ्रैंकी गोस्वामी और शैलेन्द्र गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। बिहारी जी के दर्शन के कन्नौज से मंगाए इत्र से देहरी पूजन किया। फिर श्रीकुंजबिहारी अष्टक पूजन किया। उनके स्वागत के लिए मंदिर को देशी विदेशी फूलों से सजाया गया था। मंदिर में अंदर और बाहर सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाया था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सका। बंदरों को भगाने के लिए छत पर वन विभाग की टीम गुलेल और एयरगन लेकर तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें