फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बालाजी गए पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मथुरा के कोसीकलां में श्री बालाजी बजरंग मंडल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को बालाजी रवाना हुए पदयात्रियों ने नगर में जुलूस निकाला। पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा 12 फरवरी को बालाजी पहुंचेगी। गोमती सरोवर के किनारे स्थित बालाजी मंदिर के श्रीमहंत कृष्णमुरारी बाबा के सानिध्य में सुबह ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद पदयात्रा गांगवान, तालाबशाही, बिहारीपुरा, हलवाई वाली गली, सराफा बाजार, भरतमिलाप चौक, मेन बाजार, सब्जी मंडी होती हुए बालाजी के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान बजरंग बली के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। हाथों में केसरिया ध्वज और निशान लहराते पदयात्रियों का उत्साह देखने ही बनता था। पदयात्रा में यात्री भजन कीर्तन और नृत्य करते चल रहे थे। पदयात्रा 7 को सीसवाडा, 8 को रौनिजा, 9 को खेडली, 10 को महुआ में विश्राम करने के बाद 11 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी। 12 फरवरी को भंडारे के बाद कोसी वापस लौटेगी। यात्रा में महंत कपिश भारद्वाज, तरूण सेठ, आशीष ठाकुर, हरेंद्रपाल सिंह, बाल किशन दीक्षित, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल कोटवनिया, डालचंद खंडेलवाल समेत तमाम लोग चल रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें