मथुरा शहर कोतवाली के भैंस बहोरा के समीप किताब वापस करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई से व्यापारियों में आक्रोश है। पुस्तक विक्रेताओं ने रविवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। इसकी सूचना एसपी सिटी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और बाजार खुलवाया।