तीर्थनगरी मथुरा के राया में पांच दिन पूर्व लापता हुई किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इस पर हिंदू महासभा ने थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए थाने के गेट पर बैठ गए। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम रविवार की शाम थाने पहुंचे। किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।