फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलीय पक्षियों को भा रहा जोधपुर झाल, गणना में 1493 पक्षी मिले

मथुरा के फरह में स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड जलीय पक्षियों को खूब भा रहा है। रविवार को एशियन वाटरबर्ड सेंसस-26 के तहत हुई गणना में 72 प्रजातियों के 1493 पक्षी मिले हैं। इसमें 11 संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं। यह वेटलैंड उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किया गया है। लगातार 6वीं साल की गणना में सर्वाधिक 72 प्रजातियां रिकार्ड हुई हैं। आगरा मंडल के चार वेटलैंड्स पर जलीय पक्षियों की गणना रविवार से शुरू हो गई है। बीआरडीएस के विशेषज्ञ डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि लगभग 80 हेक्टेयर में फैले जोधपुर झाल में जलीय पक्षियों की गणना दो समूहों के आठ विशेषज्ञ की टीम ने की है। इस गणना में 72 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें 32 प्रवासी व 40 स्थानीय प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। टीम में डाॅ. अमोल शिरोमणी, पलक गुप्ता, निधि यादव, अनुज यादव, अनुज परिहार, आकांक्षा, डाॅ. राहुल गुप्ता, अदनान, अमित दिवाकर, विनोद, अनुराग पचैरा, उदय, बलवंत और जीतू शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें