फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निरंकारी भक्तों ने चमकाए यमुना के घाट

संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत परियोजना के तहत रविवार को यमुना के प्रसिद्ध घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरंकारी मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि आओ सवारें, यमुना किनारे थीम पर आधारित स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। निरंकारी भक्तों ने समर्पण, भक्ति और सेवा का भाव लिए उत्साहित होकर यमुना के मुख्य स्थल विश्राम घाट से राजा घाट, प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, श्रंगार घाट, श्याम घाट, रामघाट, तीनदुक घाट, बल्लभ घाट, चैंचाघाट, वसुदेव घाट, बंगाली घाट, कम्पू घाट के आसपास यमुना किनारे जमी काई, कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें