कोसीकलां नगर पालिका परिसर में वर्षों से जमा निष्प्रयोज्य सामान और कबाड़ की खुली नीलामी में 48 लोगों ने हिस्सा लिया। नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि को नगर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा, जबकि परिसर में खाली हुई जगह का बेहतर उपयोग भी किया जा सकेगा।