मथुरा के थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर करनावल, सुरीर और मांट जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से जिले में जातीय झगड़ा होने की आशंका के चलते सुरीर के सर्व समाज के लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें विश्वास दिलाया कि किसी भी कीमत पर जिले में अशांति नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है।