फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोटों से भरी थैली लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, जुट गई लोगों की भीड़; वृद्धा को ऐसे वापस मिली रकम

Arun Parashar Updated Sat, 18 Jul 2026 12:10 PM IST

मथुरा के छाता तहसील परिसर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तहसील में किसी कार्य से आई एक वृद्ध महिला उस समय दहशत में आ गई, जब बंदर ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। बंदर महिला के हाथ से थैली छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। गांव दौताना निवासी एक वृद्ध महिला अपनी तारीख (पेशी) के सिलसिले में तहसील परिसर आई हुई थी। महिला के हाथ में एक थैली थी, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और 10 हजार रुपये की नकदी रखी थी। जैसे ही महिला परिसर में पहुंची, घात लगाकर बैठे बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। झपट्टा मारकर उनकी थैली छीन ली। बंदरों को थैली ले जाते देख महिला की चीख निकल गई। बंदर थैली लेकर पास के ही एक ऊंचे पेड़ पर जा बैठा। महिला को अपनी मेहनत की कमाई और जरूरी दस्तावेजों के खोने का डर सताने लगा। करीब पांच मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान बंदर ने पेड़ पर बैठकर थैली को फाड़ना शुरू कर दिया। एक-एक कर सभी दस्तावेज नीचे गिरने लगे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने इकट्ठा किया। कुछ देर की मशक्कत बंदरों ने थैली से 10 हजार रुपये की नकदी भी नीचे गिरा दी। पैसे और दस्तावेज सुरक्षित मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें