मथुरा के राया के गांव नगला पीता में क्षेत्रीय विधायक ने लाखों रुपये की लागत से बनने वाले 100 मीटर सीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। रविवार दोपहर विधायक पूरन प्रकाश ने पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जगह-जगह विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र में बहुत कार्य कराएं हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से गांव जाने वाले रास्ते का डामरीकरण कराने की मांग की। अध्यक्षता रनवीर सिंह ने की। इस मौके पर पंकज प्रकाश, मनोज शर्मा, अनिल रावत, हरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, रमेश बाबा, सत्येन्द्र सिंह, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।