मथुरा में राज्य मंत्री असीम अरुण बुधवार को करनावल गांव में बेटियों की शादी टूटना का दर्द बांटने पहुंचे। यहां उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ गुंडों ने अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी तुड़वा दी। सीएम योगी ने घटना की निंदा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने उन्हें यहां भेजा। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि सपा के गुंडों को योगी सरकार को ठीक करना आता है। इन लोगों को ठीक किया जाएगा।