फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

मथुरा के कोसीकलां राजमार्ग पर पृथ्वी गेस्ट हाउस में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए गए। फाग गीतों की धुन पर कार्यकर्ता और आमजन झूमते नजर आए। कार्यक्रम में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कर्मवीर चौधरी, राजेश चौधरी, सुभाष गोयल, डाॅ. भरत सिंह रावत, हरीओम गुप्ता, सौरभ जैन, हरकिशन सैकड़ो लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें