मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की एक बैठक की। जिले भर में चल रही और लंबे समय से लंबित पड़ी निर्माण परियोजनाओं पर करीब दो घंटे तक गहन मंथन किया। विकास कार्यों की गति बढ़ाने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद सांसद ने इलेक्ट्रिक ऑटो की सवारी कर ईंधन बचाने का संदेश दिया।